खबर पक्की: 1 नवंबर रतलाम, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को रतलाम मुख्यालय पर प्रातः रैली आयोजित की गई। रेलवे में प्रभारी मंत्री भदोरिया का भी आना था लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने दौरा निरस्त कर दिया चूंकि मंत्री नहीं आए इसलिए न तो कलेक्टर न जिले का कोई विधायक इस कार्यक्रम में शामिल हुआ जबकि जिले में 3 विधायक तो भाजपा के ही है कांग्रेस विधायक मनोज चावला और Harsh Vijay गहलोत ने बताया कि कोई औपचारिक आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ जिला पंचायत सीईओ का फोन जरूर आया था कि आप शामिल हो l इस कारण सिर्फ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और पूरा कार्यक्रम औपचारिक बनकर रह गया स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से प्रारंभ रैली को पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। रैली का समापन विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर हुआ जहां पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है, भाई चारे की मिसाल है। हमारा प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और इन संसाधनों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है।
जिला पंचायत सीईओ जमुना भिड़े ने कहा कि हमें अपने मध्यप्रदेश पर गर्व है। हमारा प्रदेश, देश का हृदय प्रदेश है। हम अपने प्रदेश को और विकसित तथा और संपन्न करने के लिए मिल-जुलकर कार्य करें। समापन कार्यक्रम के दौरान नगर निगम द्वारा दीपावली की शुभकामनाओं का संदेश देने के साथ ही स्वच्छता का संदेश देती हुए रंगोली प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी आर.सी. तिवारी ने किया।

