• Wed. Sep 16th, 2026

आयोजक चुस्त प्रशासन सुस्त प्रतिबंध के बावजूद बगैर अनुमति के निकलेगी वाहन रैली

BySurendra Jain

Oct 28, 2021

खबर पक्की: 28 अक्टूबर रतलाम, जो कानून का पालन करते हुए विधिवत अनुमति लेना चाहते हैं उनको अनुमति नहीं मिलती है लेकिन जिनको कानून की परवाह नहीं है वह न तो अनुमति लेते हैं नहीं उसका पालन करते हैं सोशल मीडिया पर वाहन रैली के लिए चल रहा यह मैसेज जिसका स्क्रीनशॉट ऊपर फोटो में दिया है इसका अच्छा उदाहरण है। इस मैसेज को पढ़ने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन से जानकारी लेने पर पता चला कि इस कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं मांगी गई है लेकिन रेलवे के कर्मचारी संघ के मंत्रि के विदाई समारोह के लिए इसमें एक विशाल वाहन रैली कल 29 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे निकाली जाएगी। अभी इंदौर में वापस 17 मरीज कोरोना के 24 घंटे में मिले हैं। उसको देखते हुए इस तरह के बड़े आयोजन वापस शहर को खतरे में डाल सकते हैं। क्या प्रशासन इन आयोजनों को गंभीरता से लेगा।

error: Content is protected !!