• Wed. Sep 16th, 2026

और अब नजूल और टाउन कंट्री प्लानिंग ने भी एनओसी और लेआउट स्वीकृति निरस्त की मामला द्वारका रेजिडेंसी का

BySurendra Jain

Oct 26, 2021

खबर पक्की :26 रतलाम, नगर निगम रतलाम द्वारा अपने निर्माण अनुमति निरस्त किए जाने के बाद द्वारका रेजिडेंसी के मामले में शहर एसडीओ अभिषेक गहलोत द्वारा जो की नजूल अधिकारी भी है 25 अक्टूबर को शाम को नजूल द्वारा 2019 में जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया गया है। अब क्योंकि नजूल द्वारा जारी एनओसी को निरस्त कर दिया गया है जो सभी अनुमति यों का आधार था तो उसको देखते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग द्वारा भी आज ही अपना लेआउट स्वीकृति को निरस्त किया जा सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है क्योंकि सारी अनुमतियों का मूल आधार ही नजूल की एनओसी थी जिसमें उक्त सर्वे नंबर की भूमि को रास्ता बताया गया था। बहरहाल मामला अभी कोर्ट में है और कोर्ट हीअब यह तय करेगी कि वास्तव में कौन सही है और कौन गलत।

error: Content is protected !!