खबर पक्की, 12 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में शासकीय भूमि को माफियाओं तथा अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। इस तारतम्य में मंगलवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई और शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई।
रतलाम ग्रामीण तहसीलदार श्रीमती अनीता चोकोटिया ने बताया कि शनिवार को राजस्व अमले द्वारा पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए ग्राम सिमलावदाखुर्द में आधा बीघा शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई तथा ग्राम रिंगनिया में एक बीघा शासकीय भूमि मुक्त कराई। मुक्त शासकीय भूमि जनपद पंचायत को मनरेगा से गोडाउन निर्माण के लिए उपलब्ध करा दी गई।
रिंगनिया तथा सिमलावदाखुर्द में भी शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई
