• Fri. Sep 18th, 2026

वैक्सीनेशन के लिए चलित वाहनों को कलेक्टर पुरुषोत्तम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

BySurendra Jain

Sep 14, 2021

खबर पक्की, 14 सितंबर, रतलाम। शहर में 14 सितंबर से दो दिवस तक 10 वाहन भ्रमण करेंगे, नागरिकों को वैक्सीन सुविधा उपलब्ध कराएंगे। वाहनों पर तैनात दलों द्वारा कोवीशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने 14 सितंबर को दोपहर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एम.एल.आर्य, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे, एसडीएम अभिषेक गहलोत, गोविंद काकानी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील आदि उपस्थित थे। वाहनों पर तैनात वैक्सीनेशन दल 14 तथा 15 सितंबर को देर रात्रि तक शहर में भ्रमण करके वैक्सीनेशन करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!