खबर पक्की, 21 अगस्त, रतलाम। जीवन मे एक्सरे से अंदर की बीमारी को पकड़ा जाता वैसे ही वैसे ही ज्ञान भीतर में रहे मन के परिणामो को पकडऩे का एक्सरे है। उक्त उदगार आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी मसा की अज्ञानुवर्तिनी शाशन दीपिका जय श्री जी मसा ने आज समता भवन गोपालनगर में व्यक्त किए। आपने फरमाया की ज्ञान आत्मा का गुण है। जब तक मोक्ष नही जाते शरीर आत्मा के साथ जुड़ा रहता है,तप बाह्य भी अभ्यांतर भी होता है। व्यक्ति कर्म रूपी कचरे को साफ करने के लिए तप करता व जीवन को तपाता है, जैसे सोने को खरा करने के लिए उसे तपाया जाता वैसे ही जीवन को तपाने के लिए तप माध्यम है, तपस्या आत्मा की कर्मो की निर्जरा के लिए है पर आसान नहीं है, इसलिए जैसी अनुकूलता हो वैसे प्रत्यख्यान कर तप करे, प्रत्यख्यान लेकर तप में निखार आता है आज एक छोटी बालिका रिया गांधी मासक्षमण की और अग्रसर है, उसकी हम सब अनुमोदना करे, इसके पूर्व कृतिका श्री जीमहासती प्रभावना श्री जी म सा ने भाव रखे।
आज साधुमार्गी संघ व महिला मंडल बहु मंडल द्वारा रिया गांधी का 30 उपवास पर बहुमान किया कल 31 के प्रत्यख्यान ग्रहण करेगी प्रारम्भ में तृप्ति गांधी ने राम गुरु मेरे गुरु के स्तवन से भावना व्यक्त की। बहुमान में संघ अध्यक्ष कपूर कोठारी पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गादिया, चन्दन पिरोदिया, शुशील गोरेचा, विनोद मेहता, अशोक पिरोदिया, राकेश देवड़ा, शान्तिलाल भटेवरा, रमेश कटारिया, अरविंद गांधी, ललित कटारिया, विपिन गांधी, कनक मूणत, संजय लसोड, महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रकान्ता पिरोदिया, मंत्री जूली पिरोदिया, पुष्पा बरडिया, प्रेमलता पिरोदिया, बहु मंडल अध्यक्ष निष्ठा कटारिया मंत्री, सपना मूणत, सोनू मूणत आदि कई सदस्यों की उपस्थिति में बहुमान किया। संचालन चंदन पिरोदिया ने किया।
रिया गांधी के तीस उपवास कल करेगी 31 के प्रत्यख्यान
