• Mon. Nov 2nd, 2026

जिले में अब तक करीब 26 इंच वर्षा, रतलाम में हुई 3 इंच बारिश

BySurendra Jain

Aug 20, 2021

रतलाम। जिले में अब तक 649 मिलीमीटर (26 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 514.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 134.5 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान शुक्रवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 43.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 41 मिलीमीटर, जावरा में 59 मिलीमीटर, ताल में 37 मिलीमीटर, पिपलौदा में 37 मिलीमीटर, बाजना में 23 मिलीमीटर, रतलाम में 74 मिलीमीटर, रावटी में 35.4 मिलीमीटर तथा सैलाना में 39 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।

You missed

error: Content is protected !!