खबर पक्की: 14 अगस्त रतलाम, 7 तारीख से अपने विभिन्न मांगों को लेकर चल रही पटवारियों की हड़ताल आज 8 वे दिन में प्रवेश कर गई। पटवारियों की हड़ताल के कारण प्रशासन का सारा काम ठप पड़ा हुआ है। शासन की तरफ से अभी तक किसी प्रकार का कोई आश्वासन नहीं मिलने के कारण 15 अगस्त जैसे महत्वपूर्ण मौके पर भी पटवारी हड़ताल पर ही है आज 14 अगस्त को पटवारियों ने बिरमावल गौशाला में वृक्षारोपण कर हड़ताल का सदुपयोग किया। इस मानसून के मौसम में जब 50 काम राजस्व के रहते हैं पटवारियों की हड़ताल के कारण आम जनों कृषक परेशान है वही पूरा राजस्व विभाग का काम ठप पड़ा हुआ है।
