खबर पक्की, 30 अप्रैल, जावरा। बेजुबान पक्षी की इस भीषण गर्मी में दाना पानी की व्यवस्था करना हमारा अपना नैतिक दायित्व है और हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि यह कार्य निरंतर करते रहेंगे उक्त विचार संघ के संभागीय अध्यक्ष अभय सुराणा ने आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा आयोजित एक सादे किंतु गरिमामय समारोह में व्यक्त किए ।सुराणा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण समय-समय पर सकोरे उपलब्ध नहीं हो सके वरना यह कार्यक्रम हम बहुत पहले से चालू कर देते । आज के सकोरे जीव दया प्रेमी श्री संतोष जी चोपड़ा के द्वारा प्रदान किए गए हैं । इसके लिए उनका भी धन्यवाद ।भविष्य में भी अगर किसी को चाहिए तो हमेशा तैयार रहेंगे । आपने प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश टाँक का भी आभार माना क्यों उनके द्वारा यह मू
हीम पूरे प्रदेश में चालू की हे।
रतलाम जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जिले में बेजुबान पक्षी हमारे आंगन , छत एवं हमारघरों की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं । और यह पुनीत कार्य रतलाम जिला इकाई ने कर दिया है ।आपने आवहान
किया है कि हम सकोरे मे इनके दाना पानी की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान करें । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नाहरूभाई राजकुमार हरण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के नाहरूमोहम्मद कीर्ति वरा बंशीलाल पोरवाल आदि उपस्थित थे । कार्यकम को गरिमा प्रदान करने के लिए श्रीमती रमिला देवी जैन श्रीमती सुरजा गोयल पदमा गंगवाल ज्योति गंगवाल सुनीता गोयल प्रेमलता मेहता महिला एवं पुरुष उपस्थित थे ।कार्यक्रम के चलते हुए राहगीरों ने रुक कर सकोरे ले गए ओर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया अंत में आभार जावरा इकाई के सचिव राजकुमार हरण ने व्यक्त किया।
आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा सकोरे वितरित
