• Fri. Sep 18th, 2026

खबर पक्की की खबर के बाद विधायक चैतन्य कश्यप के अथक प्रयास रंग लाये 280 रेमेडीसिविर इंजेक्शन मुफ्त मिलेंगे

BySurendra Jain

Apr 9, 2021

खबर पक्की 9 अप्रैल रतलाम 2 दिन से रेमेडीसिविर इंजेक्शन को लेकर खबर पक्की की मुहिम को अंततः रतलाम शहर के लोकप्रिय विधायक चेतन कश्यप ने अमलीजामा पहनाया और उनके अथक प्रयासों की बदौलत रतलाम मेडिकल कॉलेज को एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर से 280 रेमेडी शिविर इंजेक्शन निशुल्क प्राप्त होने जा रहे हैं जो गंभीर मरीजों को तुरंत लगाए जाएंगे खबर पक्की से चर्चा करते हुए विधायक चैतन्य कश्यप द्वारा यह बताया गया कि और जरूरत होने पर और इंजेक्शन की व्यवस्था की जाएगी अभी प्राथमिक तौर पर इतनी व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और ड्रग इंस्पेक्टर को स्पष्ट बता दिया गया है कि इंजेक्शन में कोई भी धांधली नहीं होना चाहिए और जो भी इंजेक्शन आ रहा है वह जरूरतमंद को मिलना चाहिए अगर इसमें कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा कोरोना महामारी के दौर में परेशान मरीजों के लिए दुआ करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी स्वस्थ हो जाए ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है उन्होंने कहा कि मैं शहर के सभी नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि विपदा के इस समय में जो भी जिस तरह के भी जिस से मदद हो पाए वह मानवता के लिए बहुत बड़ी सेवा होगी यह शहर हमारा है और यहां के हर नागरिक के प्रति हमारी संवेदना है।

You missed

error: Content is protected !!