• Fri. Sep 18th, 2026

मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Apr 9, 2021

खबर पक्की, 9 अप्रैल, रतलाम। मेडिकल कॉलेज मैं अव्यवस्थाओं को लेकर एवं मरीज को इलाज में आ रही परेशानियों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया!
प्रभारी डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर व्यवस्था सुधारने का आग्रह किया! प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभु राठौड़, प्रदेश सचिव मनसूर पटौदी ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, पूर्व पार्षद फैयाज मंसूरी, आईटी सेल दीपू सरदार ने अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगाने की मांग की साथ ही रेमदिसिवर इंजेक्शन की अनुपलब्धता, एवं इलाज में देरी सफाई व्यवस्था स्टाफ की कमी को लेकर प्रभारी डीन महोदय से चर्चा की!
प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज प्रबंधन से मेडिकल कॉलेज में मरीज एवं परिजनों की सहायता हेतु हेल्प डेस्क डालने हेतु स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है! कांग्रेस द्वारा इस हेल्पडेस्क पर मरीज के परिजनों को दवाइयां भोजन एवं परिवहन हेतु24 घंटे सहायता उपलब्ध कराई जाएगी!

You missed

error: Content is protected !!