• Fri. Sep 18th, 2026

सिंधी कॉलोनी के गुरुनानक हॉल में 166 नागरिकों ने लगवाई वेक्सिन, एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने भी दौरा कर व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की

BySurendra Jain

Apr 5, 2021

खबर पक्की, 5 अप्रैल, रतलाम । सिंधी कालोनी स्थित श्री गुरुनानक भवन में भी सोमवार से वेक्सिन लगना प्रारंभ हो गई । पहले दिन से ही लोगों का अच्छा रूझान देखने को मिला और सुबह से ही सेंटर पर लोग वेक्सिन लगवाने आते रहे । प्रात: एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने भी सेंटर का दौरा किया और उपलब्ध सभी सुविधाओं एवं की जा रही वेक्सिन संबंधी कार्यवाही पर खुशी जाहिर कर उपस्थित पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वेक्सिन का लाभ लेने की बात कहीं ।
सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी के अनुसार सिंधी कॉलोनी में भी वेक्सिन सेंटर खोला जाएं इस हेतु समाजसेवी विनोद करमचंदानी विधायक श्री चैतन्य कश्यप के माध्यम से सतत प्रयासरत थे जिसके चलते रविवार को श्री कश्यप ने प्रशासन से बात करके इस हेतु हरी झंडी दे दी। श्री करमचंदानी ने इस हेतु श्री कश्यप का आभार व्यक्त किया है कि विधायक जी के प्रयासों के चलते अब आसपास की सभी कॉलोनियों के रहवासी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे । प्रशासन को भी आसपास की जनसंख्या को देखते हुए सिंधी कॉलोनी का गुरुनानक भवन उपयुक्त लगा जिसके मद्देनजर 5 अप्रैल सोमवार प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक नि:शुल्क वेक्सिन जिला प्रशासन के देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लगाई गई, पहले दिन से ही लोगों का अच्छा रूझान देखने को मिला और प्रात: से शाम तक वेक्सिन यहां लगाई जाती रही. 45 वर्ष से ऊपर के सभी महिला व पुरुषों ने सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे वेक्सिन लगवाई. आंगनवाडी सुपरवाईजर संगीता लोहार के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 166 नागरिक वेक्सिन लगवा चुके हैं । इस दौरान समाजसेवी विनोद करमचंदानी, आनंद कृष्णानी, मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, हीरालाल करमचंदानी, नरेंद्र ममतानी, एफ एम धनवानी, राजू परियानी, जी एल वरधानी, संतोष लालवानी, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा, बलराम भट्ट, तन्मय त्रिवेदी, मीना टांक, सुभाष, धीरज प्रजापत, सांवरलाल, मुकेश सोनी, राजेंद्र सोलंकी आदि उपस्थित थे । विनोद करमचंदानी, आनंद कृष्णानी, मयूर पुरोहित एवं मुकेश नैनानी ने 45 वर्ष से ऊपर के सभी समाजजनों एवं अन्य समाज के लोगों से अपील है कि वे इस सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें एवं वेक्सिन जरूर से जरूर लगवाएं । मंगलवार को भी दिन भर इसी सेंटर पर वेक्सिन लगाई जाएंगी ।

You missed

error: Content is protected !!