खबर पक्की: 17 मार्च नई दिल्ली मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक किसानों के पक्ष में खुलकर आ गए हैं उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए राज्यपाल गिरी छोड़ना पड़े तो भी मंजूर है गर सरकार को लगता है कि मैं उनका नुक़सान कर रहा हूं तो हट जाऊंगा। बिना गवर्नर रहते हुए बोलूंगा। जब कुतिया मर जोती है तो भी संवेदना प्रकट की जाती है और यहां तो 250 किसान मरे हैं किसी ने कोई संवेदना व्यक्त नहीं की। दरअसल, जो सरकार का नुक़सान चाहते हैं वो ही नहीं चाहते कि हल निकले. अगर ये आंदोलन ऐसे ही चलता रहा तो दीर्घकाल में बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में बहुत नुक़सान होगा। मुझसे किसानों की ये हालत देखी नही जाती. स्थिति यह है कि बीजेपी के नेता अपने गांव से बाहर जा नहीं पा रहे। लोग बीजेपी के विधायकों को पीट रहे हैं। किसानों के मुद्दे पर न बोलकर हमने पूरी ज़मीन विपक्ष को दे दी।
