खबर पक्की, 22 फरवरी, रतलाम । ऊपर चंद्रमा अपनी छटा बिखेर रहा था तो उसके ठीक नीचे सिंधुनगर खेल मैदान दूधिया रोशनी से चहूं ओर जगमगा रहा था और उस पर मैदान के हर कोने से उठता जोशमय हुड़दंग भरा उल्लास, कि आज रात्रि को सिन्धी समाजजन ख़ुशी की भांग चढ़ाए हुवे हैं और वे रंग जाना चाहते हैं खुशी के हर रंग में. चाहे वे बुजुर्ग हो, महिलाएं हो, युवा हो या छोटे छोटे बच्चे, हर उम्र का इंसा अपने अपने परिवार व दोस्त संग फूल मस्ती, मजाक ओर हँसी ठिठोली करता दिखा। हंसी का यह दौर देर रात्रि तक मैदान पर चला. आतिशबाजी के साथ उदघाटन मैच प्रारम्भ हुआ।
सिन्धी समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी के अनुसार संत कंवरराम सिन्धी युवा मंच के बेनरतले आयोजित झूलेलाल प्रीमियर लीग का यह दूसरा वर्ष हैं, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं । 21 फरवरी रविवार से श्री गुरुनानक सिंधु मैदान पर रात्रि 8 बजे से दूधिया रोशनी में उदघाटन समारोह का सिलसिला प्रारंभ हुवा। प्रतियोगिता के संयोजक विनोद करमचंदानी की परिकल्पना पर आधारित इस मैच के सभी खिलाड़ी व दर्शक सिन्धी समाज के ही होंगे जिससे सम्पूर्ण समाज अपने आने परिवार के साथ बैठकर मैच का लुत्भ उठा सकें। मंच के संरक्षक हीरालाल करमचंदानी व मुरली अवतानी हैं, सलाहकार आनंद कृष्णानी व मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी हैं।
प्रारम्भ में भगवान झूलेलाल व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन समाजसेवी मुरली अवतानी, हीरालाल एवं मुरली करमचंदानी, देवानंद खत्री, पवन भाग्यवानी, एफ एम धनवानी ने किया। मंचासीन अतिथि समाजसेवी चंदू शिवानी, मुकेश नैनानी, रमेश नाथानी, भगवान भाई त्रिलोकचंदानी, मन्नू शिवानी, नेवन्द बहरवानी, आनंद कृष्णानी, मुरली करमचंदानी, जगदीश मनसुखानी, विजय शिवानी, सुनील त्रिलोकचंदानी, हाशू कल्याणी आदि थे । स्वागत भाषण देते हुवे संयोजक विनोद करमचंदानी ने प्रतियोगिता की जानकारी दी । अतिथियों एवं विशेष सहयोगियो का स्वागत मोहन करमचंदानी, काली करमचंदानी, विजय वाधवानी, राजेश मोतियानी, राजू परियानी, बल्लू लालवानी, मयूर परियानी, संतोष लालवानी, जय सोमनानी, गिरधारीलाल वरधानी, गोविंद वाधवानी, नारायणदास लखपतानी, हेमंत डबरानी, सुरेश पोपटानी, राकेश डबरानी, सन्नी वाधवानी, आदि ने किया । उदघाटन समारोह को मुरली अवतानी, हीरालाल करमचंदानी, एफ एम धनवानी ने संबोधित करते हुवे एक अच्छा प्रयास बताया व इसे ओर भव्य रूप देने की बात कहीं । खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के बाद रविवार को तहत रतलाम सुपरकिंग्स व 8 स्टेनगर के बीच एवं यंग स्टार क्रिकेट क्लब व मातेश्री क्लब बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ, जिसमें 8 स्टेनगर व मातेश्री क्लब विजयी रहा। इस अवसर पर अतिथि श्री धनवानी व रमेश नाथानी ने बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट कैच पकडऩे वाले को 500-500 रुपये देने की घोषणा की । क्रिकेट की कमेंट्री जय सोमनानी ने की। आभार प्रदर्शन संयोजक विनोद करमचंदानी ने किया। मैच के दौरान सभी के लिए स्वल्पाहार व चाय की भी व्यवस्था की गई थीं ।
ख़ुशी के हर रंग में रंग जाना चाहता था सिन्धी समाज का सदस्य, देर रात तक चला हँसी ठिठोली का दौर, 8 दिवसीय झूलेलाल प्रीमियम लीग का उद्घाटन हुआ, दूधिया रोशनी में हुवेे मैच, 8 स्टेनगर एवं मातेश्री क्लब ने पहले दिन अपना अपना कब्जा जमाया
