• Fri. Sep 18th, 2026

जिसका था सिन्धी युवाओं को इंतजार, वो घड़ी आ गई, 8 दिवसीय झूलेलाल प्रीमियम लीग का आगाज़ रविवार से, दूधिया रोशनी में होंगे मैच, खिलाड़ी भी सिन्धी समाज के होंगे तो दर्शक भी

BySurendra Jain

Feb 21, 2021

खबर पक्की 21 फरवरी, रतलाम। सिन्धी समाज के युवाओं का जोश, आयोजन को नित नया आयाम देने की मशक्कत, अपने अपने दोस्तों की टीम बनाना, व्यापार से समय निकालकर दिन रात मैदान पर पसीना बहाना, प्रतिदिन प्रैक्टिस कर अपनी टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाना, उसे प्रोत्साहित करना कि I Am the Best, ओर फिर उस घड़ी का इंतजार की जब मैदान ए जंग हो, तो कर ले अपन भी दो दो हाथ।
सिन्धी समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी के अनुसार यहीं दिनचर्या बन गई थी सिन्धी समाज के युवाओं की पिछले 1 महीने से, दिन को वे अपना दिमाग अपने अपने व्यापार में खपाते ओर रात को व अल सुबह मैदान पर. सिन्धी युवा मंच के बेनरतले आयोजित झूलेलाल प्रीमियर लीग का यह दूसरा वर्ष हैं, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं । 21 फरवरी रविवार से श्री गुरुनानक सिंधु मैदान पर रात्रि 8.30 बजे से दूधिया रोशनी में मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के संयोजक विनोद करमचंदानी की परिकल्पना पर आधारित इस मैच के सभी खिलाड़ी व दर्शक सिन्धी समाज के ही होंगे जिससे सम्पूर्ण समाज अपने आने परिवार के साथ बैठकर मैच का लुत्भ उठा सकें. मंच के संरक्षक श्री हीरालाल करमचंदानी व श्री मुरली अवतानी हैं, सलाहकार श्री आनंद कृष्णानी व मीडिया प्रभारी श्री मुकेश नैनानी हैं।
21 फरवरी से 28 फरवरी से चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं । प्रत्येक टीम 8 खिलाड़ियों की रहेंगी, अपनी किस्मत आजमाने के लिए उस टीम को 8 ओवर मिलेंगे. विजेता टीम को 11111 रुपये नगद व ट्राफी (स्वर्गीय श्री मुरलीधर त्रिलोकचंदानी स्मृति), उपविजेता टीम को 5555 रुपये नगद व ट्राफी (आनंद बिग मॉल), मेन ऑफ द सीरीज 1551 (पूर्वी कलेक्शन), मेन ऑफ द मैच 250 प्रति पुरस्कार प्रत्येक मैच (रॉयल पेंट), बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन (डॉ नीलेश वाधवानी), दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने पर प्रति कैच 50 रुपये दर्शक (दरवेश किराना) दिए जाएंगे. सभी टीमों को रिटर्न गिफ्ट भी श्री मुरली अवतानी की ओर से दिए जाएंगे. मैच देखने आए दर्शको के लिए चाय नाश्ते का भी प्रबंध रहेगा ।
प्रतियोगिता के विशेष सहयोगी सर्वश्री विजय वाधवानी, राजू मलकानी, पवन भाग्यवानी, पुरन चोईथानी, भगवानदास गंगवानी, नरेंद्र ममतानी, मुरलीधर करमचंदानी, रमेश करनानी, राजू परियानी, कमलेश मुलवानी, हाशू कल्याणी, मुकेश नैनानी, होम स्टोरी, गिफ्ट ग्लोरी, राजभोग रेस्टोरेंट हैं ।
सिन्धी युवा मंच के आयोजक कार्यकर्ता काली करमचंदानी, मोहन करमचंदानी, गोविंद वाधवानी, माधव लालवानी, अंकित लच्छवानी, मयूर परियानी, राकेश डबरानी, सुरेश पोपटानी, चंदन मोतियानी, सन्नी वाधवानी, तारा प्रितवानी, शंकर वाधवानी आदि ने समाजजनों से अपील की हैं की वे रविवार से आयोजित होने वाले मैच में अवश्य भाग ले एवं मैच का आनंद प्राप्त करे।

You missed

error: Content is protected !!