• Fri. Oct 30th, 2026

साइकिल से जोगणियामाता जा रहे इंदौर के यात्री को ट्रक ने रौंदा, जावरा की घटना

BySurendra Jain

Sep 16, 2017

 

रतलाम। जावरा चौपाटी पर शनिवार सुबह साइकिल यात्रियों के एक दल के 3 सदस्यों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक साइकिल यात्री की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हुए है। तीनों ही इंदौर के निवासी है। ये लोग करीब 200 साथियों के साथ इंदौर से साइकिलों पर सवार होकर जोगणिया माता मंदिर पर दर्शन के लिए निकले थे। दुर्घटना के बाद अन्य साइकिल यात्रियों ने जावरा चौपाटी पर चक्काजाम कर दिया, करीब 30 मिनिट तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

दुर्घटना सुबह करीब 8.30 बजे हुई। मृतक का नाम वेणीराम उर्फ बैलीराम पिता हीरालाल गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी गोविंद कॉलोनी इंदौर है। दुर्घटना में उसके साथी रामलाल धनगर और छोटू यादव घायल हुए है। साइकिल यात्रियों को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। उसे अरनियापीठा पर पुलिस टीम ने दबोच लिया। अनियंत्रित ट्रक द्वारा अपने एक साथी को मार डालने के बाद इंदौर के साइकिल यात्री आक्रोशित हो गए थे। इन्होंने मुख्य मार्ग पर साइकिलें खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की समझाईश के करीब 30 मिनिट बाद जाम खुल गया।

You missed

error: Content is protected !!