• Sun. Oct 4th, 2026

जर्जर सड़कों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन कर जिलाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन

BySurendra Jain

Sep 15, 2020

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम । शहर नगर निगम की लापरवाही की वजह से दयनीय स्थिति से गुजर रहा है। स्मार्ट सिटी एवं फोरलेन के नाम पर जनता अपने आप को ठगी सी महसूस कर रही है। जर्जर सड़कों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदर्शन कर जिलाधीश के नाम पर ज्ञापन सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल को दिया गया।
जिलाधीश को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि क्या शहर की प्रमुख सड़कों को तत्काल सुधार कर आवागमन योग्य बनाया जाए। प्रमुख सड़कें जो स्मार्ट सिटी योजना एवं सिटी फोरलेन के माध्यम से बन रही है उनका कार्य भी अत्यंत धीमा एवं गुणवत्ता हिन चल रहा है।
अल्पसंख्यक क्षेत्रों में जाने वाले सभी प्रमुख मार्ग सीवरेज लाइन डालने के नाम पर खोद दी गई है जिनमें रिपेयरिंग के नाम पर मलवा डाल दिया है जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है। कस्तुरबा नगर, उंकाला रोड सहित सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूरी किया जाए।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, सेवादल सचिव रजनीकांत व्यास, राजीव रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुबारिक खान, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, पूर्व पार्षद वहीद भाई शेरानी, नासिर कुरेशी, जगदीश अकोदिया, डॉक्टर मुस्तफा, महमूद शेरानी, इंटक मनोज पांडे, अफजल शाह नेताजी, वसीम अली, जोयाब आरिफ, सैयद अकील, असलम ताबिश, अशरफ बेलिम, रमेश शर्मा, सुरेश राठौड़, शीतल सेन, दीपू सरदार, मांगीलाल जैन, रफीक भंडारी, प्रदीप बटवाल, इलियास रहमानी, विजय पंड्या, निजाम रही, सिराज शेख सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!