खबर पक्की, 14 सितंबर, रतलाम। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर डीजल शेड में सुबह 9 बजे वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के मंडल मंत्री के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया सरकार विरोधी नीतियों एवं निजी करण, निगमीकरण एवं न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने के लिए हुआ प्रदर्शन प्रदर्शन में कई सरकार की अनियमितताओं रेल मंत्रालय की कूटनीति को लेकर जन जागरण अभियान पूरे वेस्टर्न रेलवे में बनाया जा रहा है। यह बात मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि यह नीति रेल कर्मचारियों के हित में नहीं है जहां रेल बेच रहे हैं वहीं कर्मचारियों को कम करने की बातें कर रहे हैं कर्मचारियों में इसका बहुत आक्रोश है कोरोनावायरस के चलते केंद्र सरकार इसकी आड़ में कई निजी कंपनियों को रेल को बेचने का काम कर रही है रेल प्लेटफार्म को बेचने का काम कर रही है। रेलवे पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का हक है इसको 1 जनवरी 2004 के बाद उन्होंने अपने तानाशाही रवैया के कारण बंद कर दिया गया है इससे कई कर्मचारी जो 2004 के बाद लगे हैं। वह असंतुष्ट हैं रेलवे की भर्तियों को बंद करने का काम एवं निजी कंपनियों को देने का काम केंद्र सरकार कर रही है। इसका हरजान रेलवे कर्मचारियों के परिवार पर एवं रेल पर पड़ेगा इसमें अभी केंद्र के तुगलकी आदेश जारी हुए हैं इसमें कर्मचारी बहुत तनाव में है आज भी रेल का हर सिपाही रेलवे की सेवा दे रहा है यह बात मंडल मंत्री मनोहर बारोट ने कही इस अवसर पर हमारे रनिंग के साथी एवं सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे ने बताया कि रनिंग मैं कई विसंगतियां हो रही है यह केंद्र सरकार रनिंग कर्मचारियों को बहुत ज्यादा परेशान कर रही है। जहां कोरोनावायरस से संक्रमित आमजन हो रहा है वहां रनिंग रनिंग स्टाफ कंधे से कंधा मिलाकर इस बीमारी से जूझते हुए रेल की सेवा दे रहा है वही अधिकारीकर्मचारियों को दबाव बनाए हुए हैं। जन जागरण सप्ताह का पहला दिन था इस जन जागरण सप्ताह को सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, डीजल शेड शाखा के सचिव सुनील चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महिला समिति की सचिव रंजीता वैष्णव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, भूपेंद्र गुर्जर, यातायात शाखा के सह. सचिव रोशन खान, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, सामान्य शाखा के पंकज कुमार, जितेंद्र नेका एवं तमाम कर्मचारी जन जागरण में उपस्थित रहकर प्रदर्शन को सफल बनाया।
