• Fri. Jul 31st, 2026

मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों के लिए उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए सैलाना विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, विधायक गेहलोत ने कहा जनता के लिए पैसा नही हो तो हमें बताए, भिक्षा भी मांगेगें

BySurendra Jain

Sep 11, 2020

रतलाम। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीजो की सुविधा के लिए उपकरणों की मांग को लेकर सैलाना विधायक ने सीएम को पत्र लिखा है।
विधायक हर्षविजय गेहलोत (गुड्डू) मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर रतलाम मेडिकल कॉलेज में अविलंब एक एक्सरे की सम्पूर्ण युनिट एवं सीटी स्केन मशीन उपलब्ध करवाई जाने की मांग की है। विधायक गेहलोत ने कहा यदि शासन यंहा कोराना मरीजो के लिए तत्काल ये दोनो प्रकार की मशीने उपलब्ध नहीं करवाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के लिए जनता से भिक्षा मांग कर ये काम पूरा करने को तैयार है।
पत्र में विधायक गेहलोत में कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी पूरे प्रदेश सहित रतलाम जिले में भी तीव्र गति से अपने पैर पसार रही है। लगातार कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा भी बढ रहा है। देखने में आया है कि धनवान लोग कोरोना के ईलाज के लिए इंदौर के निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, लेकिन पूरे जिले की गरीब और मध्यमवर्गीय जनता के ईलाज के लिए एकमात्र कोविड सेंटर रतलाम का शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में है। मार्च से कोरोना का प्रहार जारी है, लेकिन अब तक महाविद्यालय में मरीजों के उपचार के लिए न तो एक्सरे यूनिट है और न ही सिटी स्केन मशीन है। जबकि कोरोना मरीजों के उपचार के लिए अधिकांशत: फैफड़ों में कितना संक्रमण है यह देखने के लिए एक्सरे के बिना ईलाज बहुत मुश्किल है। इससे कोरोना मरीज अपने उपचार के दौरान दोनों मशीनें नहीं होने से डॉक्टर द्वारा भी सही उपचार नहीं किया जा रहा है। कोरोना मरीज होने के कारण वे महाविद्यालय से अन्य स्थान पर जाकर उक्त एक्सरे एवं सिटी स्केन जांच भी नहीं करवा सकते हैं। गरीब एवं मध्यमर्वीय को मजबूरी में बिना जांच ही अपना उपचार करवाना पड़ता है। ऐसे में मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है।
गरीबो के जीवन पर संकट दूर करों
विधायक गेहलोत ने पत्र में लिखा है शासन के पास कोरोना महामारी में गरीब और मध्यवर्गीय को राहत देने के लिए पैसा नहीं है, तो स्पष्ट करे कांग्रेस इसके लिए सभी घरों से पैसा एकत्रित करेगी। जरूरत पड़ी तो इसके लिए भिक्षा मांगकर भी पैसा इक_ा करके सरकार को दिया जाएगा, ताकि सरकार शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में एक्सरे और सिटी स्केन मशीन लगा सके। मशीनों के अभाव में गरीब और मध्यमवगीर्यों के ईलाज में मलूभूत कमी को दूर किया जा सके और उनके जीवन पर बने संकट को भी कम किया जा सके। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में एक्सरे मशीने नही है, जबकि मरीजो की संख्या को देखते हुए यहां सभी प्रकार के एक्सरे करने में सक्षम एक्सरे मशीने उपल्बध होनी चाहिए। हॉल ही में जिला चिकित्सालय से एक पोर्टेबल मशीन दी गई है जो अपर्याप्त है। इसी तरह सीटी स्केन मशीन की भी आवश्यकता यंहा पर है।

error: Content is protected !!