• Wed. Nov 4th, 2026

सर्व शिक्षा अभियान के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा कर वसूली के दिए निर्देश

BySurendra Jain

Aug 26, 2020

खबर पक्की, 27 अगस्त, रतलाम। जिले में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत अपूर्ण कार्यों की समीक्षा सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा द्वारा की गई। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान में 141 अपूर्ण कार्यों में संबंधित सरपंच सचिवों से वसूली करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती विनीता लोड़ा, विभाग के परियोजना अधिकारी, बीआरसी आदि उपस्थित थे।
केरकेट्टा ने जिले की जिन शालाओं में किचन शेड निर्माण अधूरा पड़ा है उनका निर्माण सात दिवस में चालू कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा अपूर्ण तथा अप्रारंभ आंगनवाड़ी भवनों के मामले में भी वसूली करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!