खबर पक्की: 24 अगस्त रतलाम बैंक ऑफ़ इंडिया ,बजाज खाना शाखा में विगत दिनों में ग्राहक राजेश जमनालाल सोमानी व उनके पुत्र द्वारा किये गए दुर्वव्हार विवाद का लिखित समझोता होने के बाद पटाक्षेप हुआ | ग्राहक द्वारा लिखित में सार्वजनिक रूप से माफीनामा सौपा गया व बैंक ऑफ़ इंडिया परिवार का शुक्रिया अदा किया गया | ज्ञातव्य है ,कि इस दुर्वव्हार की घटना से समूचे रतलाम के बैंक कर्मचारियों ,विभिन्न श्रमिक संगठन ,यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन व सभी सरकारी कर्मचारियों में गहरा आक्रोश था ,मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने से पुलिस विभाग पर कड़ी कार्यवाही का दबाव था | इसे हल करने में श्रम संगठनो के संयुक्त समिति अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ,यूएफबीयू के हरीश यादव ,सुरक्षा अधिकारी बैंक ऑफ़ इंडिया (उज्जैन संभाग) डॉ .रमेश पुनिया, जिला समन्वयक राम राजेंद्र मणि , बी ओ आई अधिकारी संघ के मुकेश आहूजा का विशेष योगदान रहा | इस अवसर पर वरिष्ठ शाखा प्रबंधक व जिला समन्वयक राम राजेंद्र मणि ने क्षमा की महत्ता प्रतिपादित करते हुए शहर के गणमान्य नागरिको व बैंक के उच्च अधिकारियों की सहमति से राजेश सोमानी द्वारा प्रस्तुत माफ़ीनामा स्वीकार किया | इस अवसर पर इंटेक के मनोज पाण्डेय ,जिला उपभोक्ता संघ अध्यक्ष मनोज झालानी ,बी जे पी महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ,बैंक पेंशनर एसोसिएशन के नरेन्द्र जोशी ,नरेन्द्र पुरोहित ,ऋण अधिकारी सुश्री तरन्नुम जहाँ खान , प्रबंधक प्रशासन राहुल सैनी,आनंद नामदेव ,योगेश गायरी,हरीश पालीवाल , प्रीति शर्मा ,रितेश डोडिया व समस्त बैंक स्टाफ उपस्थित रहे |
