• Tue. Oct 6th, 2026

धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, दो करोड़ रुपए वापस दिलाए

BySurendra Jain

Aug 24, 2020

खबर पक्की, 24 अगस्त, रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम गौरव तिवारी द्वारा सम्पूर्ण जिले मे आपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जाकर भू- माफिया व विभिन्न प्रकार के संगठित अपराध करने वाले माफियाओ जैसे अफीम, डोडा चूरा तस्करी, शराब की तस्करी एवं जनता से लुभावने वादे कर जनता से धोखा धड़ी करने वाली चिट फंड कंपनी के विरुद्ध कार्यवाडी के निर्देश दिये गए है।
पुलिस के अनुसार अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले मे प्रचार प्रसार किया गया व जिले मे चिट फंड कंपनी की शिकायतों को प्राथमिकता से लियां गया। इस संबंध में जिले के हर थानों मे विशेष कैंप का आयोजन किया गया व जनता को जागरूक किया गया। फल स्वरूप कई कंपनियों की शिकायत बड़ी मात्र मे प्राप्त हुई।जिसमे आम जनता के निवेश परिपक्व ढोने के उपयंत भी निवेशको को उनकी राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा था।
फलस्वरूप उपरोक्त शिकायतों के आधार पर थाना स्टेशन रेड, थाना माणक चौक, थाना रिगनोद, थाना शिवगढ़, थाना सैलाना, थाना आलोट मे संबधित संस्थाओं के विरुद्ध कुल 8 अपराध पंजीबद्ध किए गए है।
पुलिस के अनुसार उक्त कठोर कार्यवाही के फल स्वरूप कंपनी द्वारा निवेशकों के पैसे लौटना शुरू किए गए है व अभी तक कुल 400 खाता धारको के 2 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में इस इसी संबंध मे और शिकायते प्राप्त हो रही है, उक्त शिकायतों को अनुसंधान मे लिया जा रहा है एवं कंपनीयो से निवेशको के अधिक से अधिक पैसे वापस कराये जाने के प्रयास लगातार जारी है।

You missed

error: Content is protected !!