खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम। मुखर्जी नगर, बंजली व डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित व निर्माणाधीन भवनों (फ्लेट) का निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने एजिस के रेसीडेंस इंजीनियर श्री सलीम खान व निगम अधिकारियों के साथ कर संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मुखर्जी नगर, बंजली व डोसीगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित व निर्माणाधीन भवनों (फ्लेट) के निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्ता पूर्ण व समय सीमा में पूर्ण किये जाये। इस दौरान उन्होने निर्मित हो चुके एक-एक फ्लेटो का निरीक्षण किया।
निगम आयुक्त झारिया ने मुखर्जी नगर में निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि पानी के सम्पवेल के पास की भूमि में उद्यान विकसित किया जाये साथ ही पीएम आवास योजना के फ्लेट की बिल्डिंग वहां पर भी लैड स्केपिंग की जाकर उद्यान विकसित किये जाये।
निरीक्षण के दौरान झारिया ने निर्देशित किया कि ईडब्ल्यूएस फ्लेट की बिल्डिंग के सामने पेवर ब्लॉक लगाये जायें व बिल्डिंग की मुख्य सड़कों का सीमेन्टीकरण कराये जाने हेतु एस्टीमेट तैयार किया जाये।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री चन्द्रकान्त शुक्ला, प्रभारी सहायक यंत्री श्याम सोनी आदि उपस्थित थे।
पीएम आवास योजना के भवनों का निगम आयुक्त श्री झारिया द्वारा निरीक्षण, कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश
