खबर पक्की :29 अप्रैल रतलाम, 11 मरीजों की आज तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त होने के बाद इन्हें कोरोना मुक्त घोषित करके छुट्टी दे दी गई इस प्रकार कुल 14 मरीजों में से 11 की छुट्टी होने के बाद अब तीन पॉजिटिव रतलाम जिले में है और रतलाम जिला रेड जोन से ऑरेंज झोन में प्रवेश कर गया है। यह जनता के लिए और पुलिस व जिला प्रशासन के लिए अत्यंत राहत की बात है। पुलिस और जिला प्रशासन की मेहनत के साथ-साथ रतलाम जिले की जनता ने भी अभी तक अच्छा अनुशासन दिखाया है। अगर यह अनुशासन बरकरार रहता है और आगे कोरोना कंट्रोल में रहता है तो जिले को लॉक डाउन की अधिकांश पाबन्दियों से मुक्ति मिल सकती है।
