खबर पक्की-रतलाम/ साहब में इच्छा मृत्यु चाहता हूं पत्नी से परेशान हो चुका हूं ,साहब मेरी बीवी तीन बच्चो को छोड़कर भाग गई है, अध्यापिका है पत्नी फिर भी कर रही है परेशान इस प्रकार के आवेदन पत्नि से परेशान युवको पुलिस अधिक्षक को सुनाई।
प्रति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई के दौरान पति से परेशान पतियो ने अपनी व्यथा सुनाई। मंगलवार को जनसुनवाई मे जिले भर से सर्वाधिक आवेदन रावटी थाना क्षेत्र से आए वही सर्वाधिक लोग पत्नी से परेशान होकर पहुंचे थे। लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं के आवेदन देकर निराकरण करने की गुहार लगाई।
औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरे नगर निवासी एक युवक ने पत्नी से परेशान होकर अपने आवेदन में इच्छा मृत्यु की इच्छा भी जाहिर कर दी। वहीं दूसरी ओर डीडी नगर थाना क्षेत्र के महेश नगर से आए एक युवक ने अपनी पत्नी पर मौसी व एक युवक के बहकावे में आकर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि मेरी पत्नी पढ़ी-लिखी होकर अध्यापिका है उसके बावजूद भी मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रही है। रावटी थान क्षेत्र से आए एक युवक ने कहा कि मेरी पत्नी मेरे बड़े पापा के लड़के के साथ ही भाग गई है तथा तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गई। इस प्रकार से पत्नी से परेशान पतियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस अधीक्षक ने मामलो मे आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पत्नी से परेशान युवक चाहता है इच्छा मृत्यु
