रतलाम। आपरेशन सफाया के तहत बिलपांक पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों से 6 देशी पिस्टल मय मैगजीन और जिंदा कारतूस तथा हथीयार निर्माण मे प्रयुक्त औजार भी बरामद किए है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने सोमवार दोपहर को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम परआयोजित पत्रककार वार्ता में बताया कि पिछले दिनों बिलपांक पुलिस ने एक ब्लू कलर की कार एमपी 43सी 9911में सवार 4 युवकों अकबर, वसीम, सोहेल ओर सलीम को अवैध पिस्टल सहित पकड़ा था। पखडाए गये युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन युवकों को गिरप्तार करके कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया था। रिमांड में की गई पूछताछ में पकड़े गये युवको ने बिलपांक पुलिस को बताया की पिस्टल बड़वानी निवासी वसीम पिता नौशाद शेख निवासी पानवाड़ी मोहल्ला बड़वानी जिला बड़वानी की मदद से उसके परिचित प्रहलाद सिग पिता गुलजारसिह सिकलीगर निवासी ग्रायत्री मोहल्ला सिघाना थाना मनावर जिला धार से लेना बताया जिस पर पुलिस ने एक टीम बनाकर बड़वानी भेजी। और सिकलीगर प्रहलादसिंह पिता गुलजार सिंह को पकड़ा।पुलिस ने प्रहलादसिंह के घर से अवैध रूप से पलँग पेटी में रखी 5 पिस्टल, 2 बारह बोर के देशी कट्टे सहित हथियार बनाने की सामग्री आरी,लोहे के पाइप के टुकड़े, पेचकस, आदि जब्त किए। इस तरह से पुलिस ने अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले बड़वानी जिले के दो युवकों सहित इस गिरोह के कुल 6 लोगो को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गये आरोपी अकबर घोसी पिता हाजी मोहम्मद सुल्तान निवासी मोमिनपुरा रतलाम, सलीम उर्फ खाटिया पिता सफी मोहम्मद शेख निवासी मोचीपुरा रतलाम, वसीम पिता नाहर खान मोहन नगर रतलाम,सोहेल पिता मुस्ताक रंगरेज निवासी हनीफ भाई का मकान हाट की चौकी रतलाम, वसीम उर्फ ढेढर पिता नौशाद शेख निवासी पनवाड़ी जिला बड़वानी तथा प्रहलाद सिंह पिता गुलजार सिंह सिकलीगर निवासी सिंघाना थाना मनावर जिला धार को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओ मे प्रकरण दर्ज कीया गया है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी जनक सिंह रावत, उप निरीक्षक के.सी मालवीय, उप निरीक्षक अमित सारस्वत, सउनि अशोक दीक्षित, अजमेर सिंह भूरिया, आरक्षक माखनसिह,लाखनसिह,
जितेन्दसिह,संजीव शर्मा,अनिल डोडीयार, अर्जुन गणावा, थाना
बिलपाक व उनि विजय रावत, आरक्षक बलवीर, सुरेंद्र,थाना कोतवाली बड़वानी उप निरीक्षक अभिषेक जाधव चौकी प्रभारी सिंघाना,आरक्षक दिपक, ओमप्रकाश चौकी सिंघाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने उक्त टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।
अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले 6आरोपी गिरप्तार, 6 पिस्टल ओर 2 देशी कट्टे मय मैगजीन जब्त
