• Thu. Aug 13th, 2026

जावरा में बिताए दिन और जावरा के लोगों को आज भी याद करता हूं : छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव आर पी मंडल

BySurendra Jain

Nov 2, 2019

खबर पक्की: 2 नवंबर रायपुर, छत्तीसगढ़ के नए चीफ सेक्रेट्री आर पी मंडल जो कि 88,89 में रतलाम जिले के जावरा अनुभाग में प्रथम पोस्टिंग अनुविभागीय अधिकारी जावरा के रूप में पदस्थ रह चुके हैं और इस दौरान अपनी प्रशासनिक दक्षता का बखूबी परिचय दिया था और जावरा के लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी। आज जब छत्तीसगढ़ के चीफ सेक्रेटरी बनने पर खबर पक्की के संपादक सुरेंद्र जैन द्वारा उनसे मोबाइल पर चर्चा करते हुए बधाई दी तो उन्होंने तुरंत अपनी जावरा पोस्टिंग के दिनों को याद करते हुए कहा कि जावरा के लोग बहुत अच्छे मिलनसार और सहयोग करने वाले लोग हैं और मेरे सभी परिचितों, मित्रों और जावरा के लोगों को मेरी तरफ से आप याद करना कहिए। उन्होंने कहा कि समय किस कदर तेजी से गुजरता है 88,89 मैं मेरी पोस्टिंग जावरा में थी आज 30 साल हो गए हैं और ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात है, बातचीत के दौरान उन्होंने स्वर्गीय झमक खारीवाल, माणक कोचट्टा मदन नाहर जैसी जावरा की कई शख्सियतो को याद किया। खबर पक्की के संपादक सुरेंद्र जैन ने भी से मंडल को जावरा और रतलाम जिले के लोगों की तरफ से बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि कभी रायपुर आना हो तो अवश्य मिलने आईये।

error: Content is protected !!