• Sat. Aug 15th, 2026

महाराष्ट्र के धुले में ट्रक और बस की टक्कर, 15 यात्रियों की मौत, 35 घायल

BySurendra Jain

Aug 19, 2019

धुले। महाराष्ट्र के धुले में निमगुल गांव के पास एक बस की कैंटर ट्रक में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। ये संख्या और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों ही वाहनों के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई है।
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से करीब 11 की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य परिवहन सेवा की बस धुले से औरंगाबाद की तरफ जा रही थी तभी एक कटेंनर से टक्कर हो गया।
हादसा शहादा-औरंगाबाद रोड हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में 45 यात्री सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक हादसे का सही कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यात्री बस के केबिन में फंस गए थे, लिहाजा उनको निकालने में काफी दिक्कत हुईं। पुलिस ने गैसकटर मंगवाकर केबिन में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकाला।
रविवार रात को हुआ यह हादसा बेहद भीषण था। एक्सीडेंट के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। मगर, तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि बस और ट्रक की भिडंत जोरदार रही होगी।

You missed

error: Content is protected !!