खबर पक्की: 17 अगस्त कोलकाता, पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दार्जीलिंग में एक महिला पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। कुत्ते ने तेंदुए को देखा और देखते ही भिड़ गया और लड़की की जान बचा ली। मालकिन को घायल देखते ही कुत्ता तेंदुए पर झपट पड़ा और मालकिन को जान पर खेलकर बचाया। घटना 14 अगस्त की है।
अरुणा लामा ग्राउंड फ्लोर पर सफाई कर रही थीं। उसी वक्त तेंदुआ आया और उन पर अटैक कर दिया। उस वक्त उनका कुत्ता जिसका नाम टाइगर है। वो तुरंत तेंदुए से लड़ने पहुंचा और उसे भगा दिया। अरुणा की बेटी ने 14 अगस्त की पूरी कहानी सुनाई।
अरुणा की बेटी ने कहा- मेरी मां ग्राउंड फ्लोर पर पोछा लगा रही थीं। उन्होंने आंखें चमकती हुई देखीं। उतने में तेंदुआ आया और उन पर अटैक कर दिया। उतने में टाइगर आया और उनको बचा लिया।
तेंदुए ने किया लड़की पर हमला, कुत्ते ने जान पर खेलकर बचाई जान, बोली- ‘पोछा लगा रही थी तभी…’
