• Sun. Aug 16th, 2026

खंभे में चढ़कर केबल डाल रहा था शख्स, तभी एक झटके में तार से चिपक गया

BySurendra Jain

Aug 10, 2019

इंदौर। शहर के रामबाग चौराहे पर आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एक मोबाइल कंपनी के इंटरनेट कनेक्शन के लिए बिजली के खंभे पर चढ़कर तार डाल रहे एक शख्स को अचानक करंट लग गया। झटका इतना जोरदार था कि वो तार से चिपक गया। जैसे ही आस-पास के लोगों ने उसे इस हाल में देखा तो फौरन नीचे उतारने की कोशिशें शुरू हुईं। इसके लिए पहले बिजली काटी गई। फिर उसी सीढ़ी के सहारे उसे नीचे उतारा गया, जिस पर चढ़कर वो तार डाल रहा था। नीचे उतारने के बाद लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए।

You missed

error: Content is protected !!