खबर पक्की :7 अगस्त नई दिल्ली,जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370) को हटा दिया गया है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद अपना कुछ अलग ही मंतव्य प्रकट करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी एमएलए विक्रम सैनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर पर रिएक्शन दे रहे हैं, ‘हमारे मुस्लिम कार्यकर्ता जो यहां बैठे हैं उन्हें खुशी मनानी चाहिए। अब वे कश्मीर की ‘गोरी लड़की’ से शादी कर सकते हैं।’ बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बीजेपी विधायक की इस बात पर करारा जवाब दिया है।ऋचा चड्ढा का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बीजेपी एमएलए विक्रम सैनी को लेकर ट्वीट किया है और लिखा हैः ‘रेसिस्ट, सेक्सिस्ट, सेक्स के भूखे डाइनोसॉर अभी लुप्त नहीं हुए हैं बल्कि और फल-फूल रहे हैं!…इसलिए जाना था कश्मीर? शादी तो लीगल ही थी…?’ इस तरह ऋचा चड्ढा ने विक्रम सैनी की टिप्पणी को लेकर अपने गुस्से का इजहार किया है. यही नहीं, ऋचा चड्ढा ने इसके साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।
कश्मीरी गोरी लड़कियों से शादी’ वाले बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने बीजेपी एमएलए को दिया जवाब, बोलीं- डाइनोसॉर…
