खबर पक्की: 5 अगस्त नई दिल्ली, जम्मू कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई है साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा, मुफ्ती सज्जाद लोन और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद कर दिया गया है। कश्मीर से सब सैलानियों को निकालने के बाद आज 9:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है उल्लेखनीय है कि पिछले 1 हफ्ते में 35 हजार से अधिक सुरक्षा बल को कश्मीर में भेजा गया है पूरे कश्मीर में धारा 144 लगा दी गई है लेकिन हालात कर्फ्यू जैसे दिखाई दे रहे हैं चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है पाकिस्तान से जारी लगातार आतंकवादी गतिविधियों के चलते आज केंद्र सरकार कश्मीर मामले पर कोई बड़ा आर या पार का फैसला ले सकती है इसमें ज्यादातर संभावना धारा अनुच्छेद 35a को हटाने या कश्मीर को तीन राज्य में विभाजित करने की घोषणा से हो सकती हैं क्योंकि सारे अलगाववादी नेता कश्मीर घाटी में ही है लद्दाख और जम्मू हमेशा भारत के साथ रहा है अगर तीन राज्य बन जाते हैं तो कश्मीर घाटी की अर्थव्यवस्था पर करारा प्रहार होगा कश्मीर पर बड़े निर्णय के संदर्भ में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं लोगों का तो यहां तक कहना है कि आज की तारीख में सबसे ज्यादा कमजोर स्थिति में पाकिस्तान है और ऐसे समय में POK अधिकृत कश्मीर को भारत पर मिलाने लिए भारत को सैन्य कार्रवाई करना चाहिए ताकि हमेशा का झंझट खत्म हो जाए क्योंकि पीओके अधिकृत कश्मीर में ज्यादातर लोग भारत के समर्थक है खैर कैबिनेट बैठक में क्या निर्णय होता है यह सब वक्त की बात है तब तक के लिए पढ़ते रहिए खबर पक्की।
