• Fri. Oct 9th, 2026

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सात नक्सली ढेर

BySurendra Jain

Aug 3, 2019

राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों की मौत खबर आ रही है।इस दौरान पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। फिलहाल सर्चिंग जारी है। पुलिस को नक्सलियों के शवों के पास से एके 47, 303 राइफल, नक्सली साहित्य, 12 बोर बंदूक व आदि सामन मिला है। थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माओवादियों की सूचना पर जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ की पार्टी रवाना की गई थी। जहां आज सुबह 8 बजे माआवोदियों के साथ मुठभेड़ हुई।जिसमें सात माओवादियों के शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ जारी होने की सूचना अभी तक आ रही है।

error: Content is protected !!