मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तहलका मच गया। फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती की गई जिसके बाद एक वक्त को ऐसा आया जब सेंसेक्स 700 अंक तक गिर गया और 36,695 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
हालांकि, बाद में थोड़ा संभला और 300 अंकों के लगभग रिकवरी होने से 462 अंकों के कमजोरी के साथ 37,018 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की बात करें तो यह 138 अंक गिरकर 10,980 के स्तर पर बंद हुआ।
सुबह 93 अंकों की कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार देखते ही देखते गिरने लगा। सुबह10.20 बजे जहां सेंसेक्स 233 अंकों की गिरावट के साथ 37,247 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं 11.50 बजे तक यह गिरावट डबल हो गई। 11.55 बजे के आसपास सेंसेक्स जहां 440 अंक गिरकर 37,041 के स्तर पर कारोबार कर रहा था वहीं निफ्टी 131 अंक फिसलकर 10,986 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
दोपहर 2 बजे के बाद 2.50 बजे के आसपास यह गिरकर 700 अक तक गिरकर 36,695 तक चला गया।
इससे पहले बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दर पर फैसला आने से पहले बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी बढ़ने की वजह से बाजार में तेजी नजर आई थी। सेंसेक्स 83.88 अंकों की तेजी के साथ 37,481.12 पर और निफ्टी 32.60 अंकों की बढ़त लेकर 11,118.00 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में नजर आई भारी गिरावट, सेंसेक्स भारी गिरावट के बाद हुआ बंद
