बेंगलुरू। VG Siddartha Missing कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ (58) का अबतक पता नहीं चल सका है। सिद्धार्थ सोमवार से ही संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलुरु में नेत्रवती नदी के पास से लापता हो गए थे। फिलहाल उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है। नेत्रावती नदी में सर्च के लिए 3 गोताखोरों की टीमों को लगाया गया है।
वहीं, भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, उन्हें एक पत्र सौंपा, जिसमें लापता कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार की मदद मांगी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार से कोस्ट गार्ड, केंद्रीय बल और हेलीकॉप्टर की मदद से सिद्धार्त को तलाशने का अनुरोध किया है।
सिद्धार्थ की कर्मचारियों के नाम चिट्ठी
इस बीच सिद्धार्थ की एक चिट्ठी सामने आई है। कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी में सिद्धार्थ ने खुद को हर गलती के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा है कि हर फाइनैंशल ट्रांजैक्शन मेरी जिम्मेदारी है। मेरी टीम, ऑडिटर्स और सीनियर मैनेजमेंट को मेरे सारे ट्रांजैक्शन्स के बारे में कुछ नहीं पता। कानून को मुझे और सिर्फ मुझे जिम्मेदार बताना चाहिए।
CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ का अबतक पता नहीं, तलाश में जुटी कोस्ट गार्ड
