नई दिल्ली। लोकसभा के अंतिम चरण के लिए 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस चरण के मतदान से 48 घंटे पहले यानी 17 मई को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। लेकिन, आयोग ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का हवाला देते हुए राज्य में 16 मई को रात दस बजे से ही चुनाव प्रचार प्रतिबंधित कर दिया है। यह प्रतिबंध राज्य की सभी नौ सीटों पर 19 मई को वोटिंग पूरी होने तक जारी रहेगा। हालांकि, बाकी सात राज्यों में चुनाव प्रचार 17 मई को शाम पांच बजे थमेगा। आइये जानते हैं कि अंतिम चरण में किसके सामने कितनी बड़ी चुनौती है…
किन राज्यों में कितनी सीटों पर वोटिंग
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार की आठ, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की नौ, हिमाचल प्रदेश की चार, चंडीगढ़ में एक जबकि पंजाब और उत्?तर प्रदेश की 13-13 सीटों पर 19 मई को मतदान होगा। बिहार में पाटलिपुत्र, आरा, नालंदा, पटना साहिब, काराकट, जहानाबाद, बक्सर, सासाराम जबकि उत्तर प्रदेश में कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, बांसगांव, घोसी, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज और सलेमपुर लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में जयनगर, दमदम, बारासात, बशीरहाट, डायमंड हार्बर, मथुरापुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर, जाधवपुर और मध्य प्रदेश की आठ सीटों में उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, मंदसौर में अंतिम चरण के तहत मतदान होना है। झारखंड में दुमका, गोड्डा, राजमहल जबकि पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खादूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, भठिंडा, संगरूर, पटियाला में 19 मई को वोटिंग होगी। हिमाचाल प्रदेश की चार सीटों में कांगडा़, मंडी, हमीरपुर, शिमला जबकि चंडीगढ़ में चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
बंगाल में आज, बाकी राज्यों में कल थमेगा प्रचार
