सिंगरौली। बारातियों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। जिससे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। ये सभी लोग वैन में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार होने की वजह से पिकअप वैन पलट गई। वैन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आईं हैं। जिसे बरगवां पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरगवां में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिसमें मौके पर एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय बैढन पहुंचाया गया है। सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास शाह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का जाना हाल चाल।
