• Thu. Aug 13th, 2026

Indore के व्यापारी से बड़ी ठगी, 32 लाख रुपए ले गया अहमदाबाद का डॉक्टर

BySurendra Jain

Apr 3, 2019

अहमदाबाद, इंदौर। अफ्रीका में जनरेटर की आपूर्ति के नाम पर अहमदाबाद के डॉक्टर ने इंदौर के व्यापारी को 32 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। अहमदाबाद शहर की नवरंगपुरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रेदश के इंदौर शहर निवासी नेहल शाह की दो वर्ष पूर्व दिल्ली में अहमदाबाद डॉक्टर जय विहोल से मुलाकात हुई। विहोल ने इंदौर के व्यापारी को बताया कि वह जनरेटर की एडवांस तकनीक पर सर्वे कर रहा है। अफ्रीकी देशों में बिजली की अत्यधिक मांग है। बिजली का उत्पादन बहुत कम होने के कारण वहां जनरेटर की बड़ी मात्रा में जरुरत है। डॉ. जय विहोल ने बताया कि अफ्रीकन देशों के अफसरों से उसके अच्छे संबंध हैं। इस प्रकार उसने इंदौर के व्यापारी का विश्वास जीत लिया।

उसने व्यापारी से कहा कि अफ्रीका के मालावी देश में जनरेटर किराए पर देने का टेंडर जारी हुआ है। उसके लिए 32 लाख जमा करना है। व्यापारी इस जाल में फंस गया। उसने 32 लाख रुपए डॉ. जय विहोल को दे दिए। इसके बाद उसने दो बार अफ्रीका जाने के लिए व्यापारी से टिकट भी मंगवाया। उसने अफ्रीका की वीजा भी ले लिया था। लेकिन दोनों बार वह अफ्रीका नहीं गया। नवरंगपुरा पुलिस ने बताया कि इंदौर के व्यापारी नेहल शाह को डॉक्टर की चाल समझ में आने पर उसने शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल मामला दर्ज को डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी गई है।

You missed

error: Content is protected !!