लंदन। ब्रिटेन में बेखौफ घूम रहे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध पर लंदन की एक अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कूटनीति के लिहाज से यह भारत की बड़ी जीत है।
भारतीय बैंकों का 13 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हुआ नीरव मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर हुलिया बदलकर घूमता नजर आया था। जबकि, उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता लिया था।
अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ 13 मार्च को ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक वेस्टमिंस्टर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अब लंदन पुलिस नीरव मोदी को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।
