• Thu. Aug 13th, 2026

जमीन विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

BySurendra Jain

Mar 19, 2019

नीमच। जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। रतनगढ़ पुलिस के अनुसार लुहारिया चूंडावत गांव में मोतीलाल(60) और भेरूलाल(70) का पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस दौरान मंगलवार सुबह यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मोतीलाल ने अपने बड़े भाई को पत्थर उठाकर वार कर दिया।

इसमें भेरूलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी मोतीलाल को भी हिरासत में ले लिया है। पत्थर से वार की वजह से भेरूलाल के शरीर में गंभीर चोट लगी थी।

You missed

error: Content is protected !!