• Wed. Sep 16th, 2026

निगम की लापरवाही से फिर हादसा रावण दहन देखने आई बच्ची पर वीआईपी गेट गिरने से घायल।

BySurendra Jain

Oct 19, 2018

खबर पक्की : रतलाम में रावण दहन देखने के दौरान वी आई पी गेट गिर गया। इस कारण एक बच्ची घायल हो गई। ज्ञातव्य है कि पूरे नेहरू स्टेडियम का भवन जीर्ण शीर्ण हो रहा है। लेकिन इस खतरनाक भवन को कई मर्तबा खबरें छपने के बाद भी नगर निगम ने गिराया नहीं है यह तो गेट गिरने से बच्ची घायल हुई है लेकिन कभी भी किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है। काली नगर निगम की लापरवाही से छतरी पुल पर घायल महिला की मौत हुई है पता नहीं कितनी मौतों के बाद जागेगा यह नगर निगम। घायल बच्ची की उम्र 6 वर्ष, बताई जा रही है बच्ची का नाम आराध्या पिता राजेश मौर्य निवासी कस्तूरबा नगर है। घायल बच्ची का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी, बच्ची खतरे से बाहर है ।

error: Content is protected !!