खबर पक्की: 2013 के अन्ना आंदोलन में मनमोहन की कांग्रेस सरकार का हश्र देख चुकी भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार अंतत पहले लोकपाल की घोषणा करते हुवे भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को पहला लोकपाल घोषित कर सकती है। ज्ञातव्य है कि अन्ना आंदोलन के जनक अन्ना हजारे ने आज 2 अक्टूबर से लोकपाल की नियुक्ति और किसानों की समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की थी अन्ना आंदोलन वापस परवान न चढ़े उसके पूर्व ही सरकार ने त्वरित गति से निर्णय लेते हुए लोकपाल सर्च कमेटी की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है इसमें 20 लोग है यही कारण है कि अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन से बातचीत के पश्चात अपने अनशन को स्थगित कर दिया।
