• Sat. Oct 17th, 2026

 3 किलो गांजे सहित एक महिला दो व्यक्ति गिरफ्तार

BySurendra Jain

Sep 27, 2018

खबर पक्की – रतलाम/ पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देश में एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में चलाई जा रही वाहन चेकिंग के दौरान नामली पुलिस ने एक बाइक को रोक कर तलाशी ली। बाईक पर सवार सैनीराम पिता नरसिंह मुनिया, रघुनाथ पिता नानुराम मुनिया, संतोष बाई पति खेमराज खराड़ी निवासी बीलवाड़ा थाना बदनावर को बदनावर से जावरा की ओर जाते समय नामली पेट्रोल पंप पासवाहन चैकिग के दौरान बाईक रोक कर तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा जप्त किया गया। नामली पुलिस ने विभिन्न धाराओं प्रकरण लिया है।

error: Content is protected !!