खबर पक्की-रतलाम /मध्य प्रदेश शासन के जनजाति कार्य उपसचिव भारती ओगरे द्वारा जारी आदेश के तहत रतलाम आदिवासी विकास सहायक आयुक्त के पद पर आर एस परिहार को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में सहायक आयुक्त डामोर का तबादला सूची में नाम नहीं होने के कारण के प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे भी राजेश परिहार को एक दबंग ऑफिसर के रूप में विभाग में जाना और पहचाना जाता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि डामोर को जिले में ही अन्य विभाग में पदस्थ किया जा सकता है।
