• Sun. Oct 11th, 2026

ब्याजखोरो व अवैध कालोनाइजरों की शामत S.P. ने दिये कार्यवाही के आदेश

BySurendra Jain

Jul 31, 2018

खबर पक्की :रतलाम बगैर रेरा रजिस्ट्रेशन कराएं अवैध कॉलोनी काटने वालो व ब्याज खोरों की शामत तय है।कानून का उल्लंघन करते हुए हमारे साथ प्लाट का अनूबन्ध करवाया अब वे रजिस्ट्री भी नहीं करवा रहे हैं और ना ही सीवरेज लाइन डाली जा रही है अभी तक ना बिजली ना पानी की व्यवस्था उपलब्ध है यह आवेदन लेकर पवन पिता कालू झाला,विनीता पिता अनिल डामोर, अनिल कुमार पिता ईश्वर लाल मसीह निवासी देवरा देव नारायण कॉलोनी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि मुकेश पिता बद्रीलाल जाट निवासी दंततोड़िया ,इमदाद पिता अबरार हुसैन निवासी इंदिरा नगर ने हमें बहला-फुसलाकर भगवान रेसिडेंसी के नाम से अवैध कॉलोनी कॉलोनी काट कर प्लॉट आवंटित किए लेकिन रजिस्ट्री नहीं करवा रहा है न हीं कॉलोनी में अन्य मूलभूत सुविधा से जुड़े कार्य करवा रहे हैं इस पर S .p. गौरव तिवारी ने सबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए ।साहब मेरी बेटी नही मील रही है,पड़ौसी परेशान कर रहे,बेटा परेशान कर रहा है, हमारे कोरे चेक नहीं दे रहा है।
प्रति मंगलवार को होने वाली जन सुनवाई मे पहुचे व्यक्तियो ने पुलिस अधीक्षक को अपनी व्यथा बताई।

अन्य पीड़ीतो ने बताया अवैध रूपये वसुलने,जमीन विवाद, ब्याजखोर से परेशान,पत्नि से परेशान पति से परेशान सरकारी जमीन पर कब्जा करने जेसे मामले एसपी गौरव तिवारी के समक्ष आए।
एसपी गौरव तिवारी ने आम जनता की समस्या के आवेदनों को तत्परता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरते आम आदमी परेशान नही होना चाहिए।

डीडी नगर थाना क्षेत्र से धीरजशाह निवासी भवरलाल पिता शंकरलाल नायक ने बताया कि बुद्धेश्वर रोड स्थित डॉ. जितेंद्र वर्मा व उसके तीन अन्य साथियों द्वारा मुझे डराया जा रहा है। तथा मेरे खाली चेक भी नहीं दे रहा है।
जिले के आलोट, बाजना, सैलाना, सरवन, रावटी थाना क्षेत्र से जमीन विवाद मारपीट के भी कई आवेदन आए।

आवेदकों की भारी भीड़
मंगलवार को जिले के नवागत एसपी गौरव तिवारी द्वारा ली जा रही जनसुनवाई मे दिन प्रति दिन आवेदकों की भीड़ बढ रही है।
एसपी गौरव तिवारी ने सभी की समस्याओं को सुना और तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए ।कई मामलों में थाना स्टाफ की ढील पोल मिलने पर स्टाफ को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
साथ मे बैठे एएसपी राजेश सहाय ने भी पीड़ीतो की सुनवाई की।

इस दौरान नवागत एसपी गौरव तिवारी का स्वागत करने गोपाल गौशाला के प्रतिनिधी,कालूखेड़ा से आए व अन्य संस्था पदाधिकारी भी पहुंचे।

You missed

error: Content is protected !!