• Sun. Oct 11th, 2026

जामड़ पाटली में पानी मे डूबने से एक युवक की मौत

BySurendra Jain

Jul 30, 2018

रतलाम। बारिश के बाद शहर से लगे जामड़ पाटली,धोलावाड़,इश्वरथुनी,केदारेश्वर सहित अन्य स्थानो पर प्रशासन द्वारा य सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से कई लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे है। रविवार को धोलावाड़ डेम में उदयपुर निवासी एक युवक कीपानी मे डूबने से मौत हो गई थी। वहीं सोमवार अपने परिवार के जामण पाटली मे घूमने गए एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा निवासी इस्लाम पिता इसरार एहमद परिवार के साथ जामण घूमने गया था। यहां कमर-कमर तक पानी में इस्लाम नहाते समय बड़े पत्थर से टकरा गया और डूब गया। बाद में परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और जामण में सुरक्षा के बात को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि यहां केवल रविवार को छुट्टी के दिन ही सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी और गार्ड तैनात रहते है। अन्य दिनों में नहीं रहते है, जिससे उक्त हादसा हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!