• Sun. Oct 11th, 2026

जन्मदिन के पूर्व पिताजी की स्मृति में रक्तदान

BySurendra Jain

Jul 29, 2018

खबर पक्की : स्व. रामभाऊ माली जी (कुष्ठ उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान हेतु राष्ट्रपति अवार्ड सम्मानित 1993-94) की स्मृति में बजरंग माली सर ने अपने जन्मदिन 30 जुलाई से पूर्व 29 जुलाई को जिला चिकित्सालय रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से रतलाम के युवा वर्ग के साथ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में राजेश मूणत,  राकेश पोरवाल, महेन्द्र गादिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा बजरंग माली के पुनीत कार्य की सराहना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। रक्तदाताओं जिनमें अर्पित पंवार, जय पाटीदार, पवन पाटीदार, कुलदीप सिसौदिया, सुमन टांक, श्रुति शर्मा, राकेश सोनी, आयुषी पंवार, सोनम कौर, मुकेश मालवीय, विवेक तिवारी, मोहम्मद मोहसिन, कार्तिक परिहार, रजनी सोनी, नेहा सिंह, आयुषी माली, कविता परमार, सुरेश निषाद, प्रियंका वर्मा, शीतल पंवार, मनोहर डाबी, कमलेश मावी द्वारा रक्तदान किया।

You missed

error: Content is protected !!