• Thu. Oct 8th, 2026

दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साला घायल

BySurendra Jain

Jul 18, 2018

रतलाम। नामली के कांडरवासा फंटे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
मिली जानकारी के बुधवार सुबह हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अरविंद पिता दिलीप उम्र 30 वर्ष और रवि पिता श्रीकृष्ण उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी बिडवाल कानवन (धार) को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। घायल आपस में जीजा-साला होकर रिश्तेदारी में निधन होने पर वह सरसी जा रहे थे, तभी कांडरवासा फंटे पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं बेहोश हो गए थे। जिन्हे गंभीर अवस्था में रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया।

You missed

error: Content is protected !!