• Thu. Oct 8th, 2026

आलोट के भाजपा विधायक जितेन्द्र गेहलोत को दिखाए काले झंडे

BySurendra Jain

Jul 17, 2018

आलोट। आज शासकीय हाईस्कूल के शुभारंभ अवसर पर रछालिया पहुंचे। भाजपा विधायक जितेन्द्र गेहलोत को जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल धाकड़ के नेतृत्व में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। उनका आरोप था कि क्षेत्रीय जनपद सदस्य को हाई स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर आमंत्रित नहीं किया गया और शासकीय स्कूल का भाजपाई करण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है की विधायक जितेन्द्र गेहलोत केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थावरचंद गेहलोत के सुपुत्र है और उनको इस तरह से काले झंडे दिखाए जाने से पार्टी के साथ-साथ उनकी व्यक्तिगत छवि भी प्रभावित होगी।

You missed

error: Content is protected !!