मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा के लिए जिसका प्रवेश मार्ग करमदी की तरफ से होगा मेहनतकश और किसान मुख्यमंत्री का ढाई करोड़ का वातानुकूलित रथ जन आशीर्वाद के लिए जब शहर में प्रवेश करें तो उनके नथुनों तक गंदगी की गंध और आंखों तक गंदगी के ढेर नहीं पहुंचे इसके लिए प्रशासन द्वारा करमदी मेन रोड पर गंदगी के ढेरों के आगे टेंट लगाकर गंदगी के ढेरों को दबाया जा रहा है ताकि मुख्य-मंत्री की आंखें कचरे के ढेरों को देख नहीं सके और उनकी नाक बारिश से सड़े कचरे से आती तेज गंध से अप्रभावित रहे नहीं तो मेहनतकश किसान मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है एक तरफ ग्राम बाजेड़ा में गर्भवती महिलाओं को बच्चों को किसानों को मात्र 5 लाख की लागत से बनने वाले पुल के लिए बजट नहीं है उन्होंने अपनी जान पर खेलकर रस्सी के सहारे नाले को पार करना पड़ता है वही आलोट के पास ग्राम मऊ खेड़ी में घुटने घुटने कीचड़ और पानी में बच्चे स्कूल जाते हैं रतलाम में अपने वार्ड में कीचड़ की समस्या के लिए वार्ड की महिला पार्षद को धरने पर बैठना पड़ता है वहीं मध्यप्रदेश के किसान मुख्यमंत्री के लिए ढाई करोड़ का रथ तैयार होता है और जन आशीर्वाद के लिए करोड़ों अरबों रुपए पानी की तरह बहा दिए जाते हैं धन्य है मध्य प्रदेश की जनता और धन्य है यहां के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जी आप रोज रतलाम आया कीजिए कम से कम कुछ समय तो हमें कचरे के ढेर और उससे उड़ती गंध से निजात मिलेगी
